बातें ख़त्म कहाँ होती हैं
सुन ने वाले सो जाते हैं
क्या अब भी रिश्ता बाक़ी है ?
हाँ.. बस ख़ाब आते जाते हैं
दस्तक को लौटाने वाले
दर भी सूने रह जाते हैं
दुनिया से कट कर हम जैसे
बीथोवन में खो जाते हैं
उसकी शर्ट पहन कर ही हम
हम आहंग हुए जाते हैं
सिगरेट पीने वाले अक्सर
माचिस घर पर भूल आते हैं
Pooja