Saturday, 8 August 2020

Baatein khatm kahan hoti hain

 बातें ख़त्म  कहाँ होती हैं 

सुन ने वाले सो जाते हैं 


क्या अब भी रिश्ता बाक़ी है ?

हाँ.. बस ख़ाब आते जाते हैं 


दस्तक को लौटाने वाले 

दर भी सूने रह जाते  हैं 


दुनिया से कट कर  हम जैसे 

बीथोवन में खो जाते  हैं 


उसकी शर्ट पहन कर  ही हम 

हम आहंग हुए जाते हैं


सिगरेट पीने वाले अक्सर 

माचिस घर पर भूल आते हैं 


Pooja